Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra
रामो विग्रहवान् धर्म:
‘श्री राम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र’ का श्री राम जन्म-भूमि मन्दिर को भव्य शास्त्रों के अनुकूल भव्य स्वरूप प्रदान करना, मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुविधाएँ उत्तम हो इसके लिए यह प्रयासरत है।
निर्माणाधीन मन्दिर के पूर्व एवं दक्षिण भाग में निर्माणाधीन प्रस्तरकोश एवं रिटेनिंग वॉल की सीमा में आने वाले सम्पूर्ण प्राचीन मन्दिरों एवं अन्य संरचनाओं को संरक्षित किया जा रहा है।
संग्रहालय/आर्ट गैलरी एवं नाट्यशाला हेतु भूमि का क्रय किया जा रहा है जिससे भूमि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। उपरोक्त हेतु कुल 70 एकड़ भूमि स्वामियों/स्वामिनियों से सहमति ले कर क्रय की जा चुकी है।
ध्यान में आया कि बाग बिजैसी, अयोध्या स्थित 1.20 हेक्टेयर भूमि पूर्ववर्ती क्रय की गयी अति महत्वपूर्ण मन्दिरों जैसे स्थानों की श्रेणी की भूमि से भी प्रतिष्ठित है तथा मुख्य मार्ग पर स्थित है। (Prime Location)
राम जन्म भूमि मन्दिर के निकट, अति महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन के सामने स्थित यह स्थल एक प्रमुख स्थान (Prime Location) है।
यह भूमि कई वर्षों से अनुपयुक्त थी एवं 2011 में तत्कालीन प्रशासन द्वारा इसे न्यून-न्यूनतम समय (2011, 2017 व 2019) में अधिग्रहण घोषित किया गया था एवं मालिकों को मुआवजा भी दिया गया था।
अन्यत्र भूमि प्राप्त न कर पाने के कारण कई बार प्रशासन द्वारा इसका अधिग्रहण निरस्त किया गया था।
यह भूमि प्रशासन द्वारा बार-बार अधिग्रहण हेतु प्रयत्न करने के कारण भी यह स्पष्ट होता है कि यह भूमि अति महत्वपूर्ण है।
भूमि के स्वामियों द्वारा सम्पर्क कर स्वेच्छा से भूमि देने की इच्छा प्रकट की गयी एवं पूर्व में निर्धारित दरों को ध्यान में रख कर सहमति बनायी गयी।
स्वामी रामभद्राचार्य जी द्वारा निर्देशित दिव्यांग विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य इस क्षेत्र में किया जा रहा है। इस क्षेत्र में सभी प्रतिष्ठानों द्वारा स्वेच्छा से भूमि का क्रय किया जा रहा है।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा क्रय की गयी सम्पूर्ण भूमि का मूल्य स्टाम्प अधिनियम की धारा 64 के अनुसार राज्य सरकार के पंजीयन विभाग द्वारा स्वीकृत एवं निर्धारित किया गया है।
मूल्य के निर्धारण के उपरान्त भूमि का भुगतान बैंकिंग माध्यम से किया गया है।
14 जून, 2021
यह ट्रस्ट श्रीराम मंदिर निर्माण एवं सेवाओं हेतु समर्पित है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भारत सरकार द्वारा स्थापित एक पावन ट्रस्ट है, जिसका उद्देश्य भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करना और सम्पूर्ण रामजन्मभूमि परिसर का संचालन करना है। यह ट्रस्ट 5 फरवरी 2020 को अस्तित्व में आया और तभी से देश-विदेश के करोड़ों भक्तों के सहयोग से मंदिर निर्माण का यह ऐतिहासिक कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
इस ट्रस्ट में विभिन्न धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता, और प्रतिष्ठित सदस्य सम्मिलित हैं, जो पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ इस दिव्य कार्य का संचालन कर रहे हैं। ट्रस्ट न केवल मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहा है, बल्कि सामाजिक, शैक्षिक, और सांस्कृतिक upliftment हेतु भी कार्य कर रहा है।
भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण रामलला की सेवा, पूजा और धार्मिक परंपराओं का पालन सांस्कृतिक और वैदिक मूल्यों का संरक्षण भक्तों को सुविधाजनक दर्शन और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना
भगवान श्रीराम केवल एक देवता ही नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम और भारतीय संस्कृति के आदर्श हैं। उनका जीवन, उनका त्याग, और उनकी मर्यादा आज भी समस्त मानवता को प्रेरित करती है। उनके जन्मस्थान पर मंदिर का निर्माण भारतीय अस्मिता और श्रद्धा का प्रतीक है।
Founder Trustee Member, Senior most Advocate of Supreme Court
Member
Member
Member
Treasures
Member
Member
Member
President
General Secretary
Member
Important Notification: The above timings will be reflected from 20th March, 2025 in the Booking receipt
IMPORTANT REMINDER: Please follow the instructions on the pass to avoid any inconvenience.
Trust does not charge any fee for aarti & darshan passes
The Central Government has notified "SHRI RAM JANMBHOOMI TEERTH KSHETRA" (PAN: AAZTS6197B) to be place of historic importance and a place of public worship of renown for the purposes of the said section from the year F.Y. 2020-2021, vide (CBDT Notification No. 24/2020/F. No.176/8/2017/ITA-I).
50% of Voluntary Contribution, for the purpose of renovation/repair of Mandir, to Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra is eligible for deduction under sec 80G(2) (b), subject to other conditions mentioned under section 80G of the Income Tax Act, 1961. vide (CBDT Notification No. 24/2020/F. No. 176/8/2017/ITA-I).
Cash donation in excess of Rs. 2,000 are not allowed as deduction.
Shri Ram Janm Mahotsav, Ayodhya 2025